8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast : अगले 3 घंटे में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने 25 जिलों में जारी किया Yellow Alert

Weather Forecast : मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इस वर्ष मानसून में पूरे राज्य में भारी बारिश हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 16 Jul 2023, 6:58 PM IST

Weather Update : monsoon हुआ एक्टिव...24 घंटे में होगी ताबड़तोड़ बारिश, राजधानी में दिखा असर

Weather Update : monsoon हुआ एक्टिव...24 घंटे में होगी ताबड़तोड़ बारिश, राजधानी में दिखा असर

Weather Forecast : मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इस वर्ष मानसून में पूरे राज्य में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मानसूनी बारिश के चलते राजस्थान में कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट, अगले तीन घंटे में इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग का Yellow Alert
मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, अजमेर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कुछ इलाकों में मेघगर्जन
इन जिलों के आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर एक-दो बार भारी बारिश होने की भी संभावना है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज हवाओं के कारण कमजोर कच्चे मकानों की दीवारें गिर सकती हैं। साथ ही बिजली लाइनों, पेड़ों आदि को भी नुकसान पहुंच सकता है । कुछ जगहों पर जल भराव भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का Orange अलर्ट, 11 जिलों में 24 घंटे तूफानी बारिश

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर चले जाने की चेतावनी दी है। बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रहें। नीचे के घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें। जलजमाव वाली जगहों से दूर रहें। मौसम सामान्य होने तक उसी स्थान पर प्रतीक्षा करें।