मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजसमंद,पाली, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर और टोंक जिले में 18 जुलाई को भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर क्षेत्र में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं नागौर, सिरोही , उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़,झालावाड़, बारां और सवाई माधोपुर में भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।