11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरब में फिर मानसून एक्टिव..पश्चिम में पारा 40 डिग्री पार

24 जिलों में 2-3 दिन बारिश का अलर्ट बीकानेर में 40.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 25 Sep 2024, 10:16 AM IST

Lucknow Weather

Lucknow Weather

जयपुर। प्रदेश के पश्चिमी इलाकों से दक्षिण पश्चिमी मानसून की विदाई के बाद अब पूर्वी भागों से भी मानसून विदा होने वाला है। लेकिन विदाई से पहले एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश के पूर्वी भागों में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : बीसलपुर डेम के गेट क्लोजिंग का काउंट डाउन… जानिए कब तक छलकेगा डेम

मौसम विभाग के अनुसार सीजन में अंतिम बार दक्षिण पश्चिमी मानसून विदाई से पहले फिर एक्टिव हो रहा है। पूर्वी राजस्थान के 24 जिलों में अगले दो तीन दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विदाई से पहले मानसून सक्रिय होने पर बारिश के दौर से आगामी दिनों में झुलसाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : मानसून सुस्त…दिन- रात में उछला पारा… जानें अब कब बरसेगी बदरा

पिछले 24 घंटे में बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिले में छिटपुट बौछारें गिरी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और दिन व रात में पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धौलपुर और करौली जिले में भी दिन में पारा 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : मानसून विदाई से पहले फिर झमाझम बरसेंगे बदरा…

पश्चिमी जिलों में मानसून लौटते ही फिर से गर्मी ने डेरा डाल दिया है। पारे में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ ही दिन में आसमान से अंगारे बरसते महसूस होने लगे हैं। पूर्वी जिलों में आगामी दो तीन दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ने व बारिश होने की संभावना के चलते प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर नरम होने की उम्मीद है।