5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Update: अचानक फिर करवट लेगा मानसून, 3 दिन बाद इन 17 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Rajasthan Monsoon Update: मौसम विभाग ने 17, 18 और 19 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 15 Sep 2024, 3:36 PM IST

Rajasthan rain alert

Rain File Photo Patrika

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में 16 सितंबर तक किसी भी जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर 17 सितंबर से मौसम करवट लेगा और बारिश का सिलसिला शुरू होगा। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश कुंवारिया (राजसमन्द) में 7 एमएम दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री श्रीगंगानगर तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री धौलपुर में दर्ज किया गया।

IMD Rain Alert: 17, 18 और 19 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजस्थान में 17, 18 और 19 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 17 सितंबर को चार जिले अलवर, बांसवाड़ा, बारां और भरतपुर जिले में बारिश में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 18 सितंबर को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर जिले में बारिश होने के आसार हैं। 19 ​सितंबर को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और सवाईमाधोपुर जिले में बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

Monsoon Withdrawal 2024: जानिए राजस्थान से कब होगी मानसून की विदाई

2023 में राजस्थान में 25 जून को मानसून का आगमन हुआ था और 3 अक्टूबर को विदाई हुई थी। लेकिन इस बार जयपुर मौसम केंद्र की तरफ से मौसम की विदाई कब होगी। इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है। माना जा रहा है कि इस बार मानूसन की विदाई देरी से होगी। 2001 से अब तक की बात करें तो 2013 में मानसून की विदाई 17 अक्टूबर को सबसे देरी से हुई थी। इस बार राजस्थान में व​र्षों बाद बहुत अच्छी बारिश देखने को मिली है। राजस्थान में 15 सितंबर तक कुल 652.74 एमएम बारिश हो चुकी है। राजस्थान के कुल 691 बांधों में से बीसलपुर बांध सहित 387 पूरी तरह से भर चुके हैं। वहीं 197 में आंशिक रूप से जलभराव हुआ है तो रामगढ़ बांध सहित कुल 107 बांध रीते हैं।

यह भी पढ़ें : इस कारण बारिश ने लिया ब्रेक, किसानों ने ली राहत की सांस, लेकिन अब सता रही ये टेंशन