9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत

नागौर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेमनगर गांव के समीप बुधवार शाम एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 11 Feb 2016, 1:04 PM IST

नागौर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेमनगर गांव के समीप बुधवार शाम एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया है। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार प्रेमनगर निवासी मनोहर रैगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई शिवलाल पुत्र छगनलाल रैगर (27) खींवसर से गांव प्रेमनगर आ रहा था।

इस दौरान शहीद के पेट्रोल पंप के समीप सामने की तरफ से आ रहे ट्रक के चालक ने ट्रक को तेज गति एवं लापरवाही से चलाकर मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोटे आने से उसके भाई शिवलाल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जप्त कर दुर्घटना कारित करने के आरोपी चालक की तलाश कर रही है।