पूरा राजस्थान ही हीटवेव की चपेट में है। इसके बाद भी पारा तेजी से बढ़ रहा है। आधे राजस्थान में यह 44 डिग्री से 48 डिग्री के करीब पहुंच चुका हैं। गंगानगर जिला तो देश के सबसे गर्म शहरों में पहले नंबर पर आ चुका है। गुरुवार को राजस्थान के दस बड़े शहरों में पारा 45 डिग्री के करीब तक पहुंच गया था। इनमें अजमेर में 44.0 ,अलवर 45.4,जयपुर में 45, सीकर में 43, कोटा में 46.3, चित्तौड़गढ़ में 45.9, बाड़मेर में 44.6, जैसलमेर में 45.3, जोधपुर में 44.4, बीकानेर में 45.2, चूरू में 46.2, और श्री गंगानगर में 47.8 डिग्री दर्ज किया गया है। उधर माउंट आबू में 35.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आगामी दिनों में इसके और बढ़ने की उम्मीद है।