Rajasthan News : राजस्थान के ख्यातनाम पर्वतारोही और जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता नीरज चौधरी को निर्वाचन विभाग, राजस्थान का 'स्टेट आइकॉन' घोषित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने नीरज चौधरी को स्टेट आइकॉन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने गुरुवार को नीरज चौधरी को इस आशय का प्रमाण पत्र सौंपा।