योजना में महंगे इलाज के पैकेजेज भी जोड़े गए
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुरूप अब चिरंजीवी योजना में ऑर्गन ट्रांसप्लांट, बोन मेरो ट्रांसप्लांट और काॅकलियर इंम्प्लांट जैसी बीमारियों के महंगे इलाज के पैकेजेज भी जोड़ दिए गए हैं। इस संबंध में योजना के जुडे सभी अस्पतालों को विस्तृत गाइडलाइन जारी कर साॅफटवेयर में आवश्यक बदलाव कर दिए गए हैं। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि इन पैकेजेज के योजना में जुडने के बाद योजना का दायरा और ज्यादा व्यापक होगा तथा आमजन को ऐसी बीमारियों का महंगा इलाज भी निशुल्क मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के पैकेजेज में काॅकलेयर इम्प्लांट के 5, बाॅन मेरो ट्रांसप्लांट के 9, लीवर ट्रांसप्लांट में 8, हार्ट ट्रांसप्लांट में 7 पैकेजेज जोड़े गए हैं।