3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए सख्त हुआ नगर निगम प्रशासन, गौरव टावर और एमआई रोड पर दुकानों में लगाए ताले

निगम की स्वच्छता मुहिम में लापरवाही बरतने पर भुगतना पड़ा खामियाजा, सड़क पर ही रेस्टॉरेंट व दुकानों का कचरा डालने पर की गई कार्रवाई

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Dec 20, 2017

Municipal Corporation Strict action on GT and MI Road for better ranking in hygiene survey

नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण—2018 में बेहतर रैंकिंग लाने के लिए गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। निगम की स्वच्छता मुहिम में लापरवाही बरतने का खामियाजा आज गौरव टावर (जीटी) प्रशासन के साथ ही एमआई रोड को भी भुगतना पड़ा। नगर निगम ने सड़क पर गंदगी फैलाने पर जीटी के प्रशासनिक ब्लॉक को सीज कर दिया है। तो वहीं सिविल लाइन जोन में एमआई रोड पर भी 4 दुकानों को सीज कर दिया।

आपको बता दें कि सड़क पर कचरा और अपशिष्ट फेंकने के मामले में नगर निगम ने गौरव टावर प्रशासन पर संख्त कार्रवाई की है। निगम ने गौरव टावर के एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक को सील कर दिया। उन्हें जुर्माना भरने के लिए कहा गया है, जिसके बाद ही सील खोली जाएगी। कचरा और अपशिष्ट बिल्डिंग के पीछे हिस्से में सड़क पर डाला जा रहा था। इसके लिए कई बार चेताया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। उपायुक्त (स्वास्थ्य) नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार नगर निगम का प्रवर्तन आज सुबह स्वास्थ्य उपायुक्त नवीन भारद्वाज की अगुवाई में गौरव टावर पहुंचा। यहां सड़क पर गंदगी फैली देखकर जीटी के फोर्थ फ्लोर पर बने एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक को सील करने की कार्रवाई की। नगर निगम जीटी पर जुर्माना भी लगाएगा। इसके लिए निगम के अधिकारी आंकलन कर रहे हैं। निगम ने जिस वक्त जीटी में कार्रवाई की उस वक्त तक दुकानें और बाजार नहीं खुले थे। लेकिन जैसे ही जीटी के व्यापारियों को निगम की कार्रवाई का पता लगना शुरू हुआ, कारोबारी आनन-फानन में जीटी पहुंचे। दुकानदारों में निगम की कार्रवाई से भय नजर आया।

दूसरी जगहों पर भी होगी कार्रवाई -

निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में गंदगी फैलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। जो भी गंदगी फैलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अब तक बड़े कोचिंग संस्थानों और होटलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आज जीटी में कार्रवाई की गई है। आज अलग—अलग जोन में कार्रवाई करने का प्लान है। निगम अधिकारियों का कहना है कि जयपुर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण—2018 में बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए सफाई व्यवस्था को सुधारा जा रहा है।

नगर निगम ने आज गौरव टावर के साथ ही एमआई रोड पर भी गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। निगम टीम ने सिविल लाइन जोन में एमआई रोड पर गणपति प्लाजा स्थित गुलाब जी चायवाला, डायमंड फ्लॉवर, सेंडविच कैफे और रामसिंह केसरी पानवाला की दुकानें सीज कर दी। कार्रवाई सिविल लाइंस जोन के राजस्व अधिकारी नमन शर्मा की अगुवाई में हुई। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई गंदगी और कचरा फैलाने पर की गई है।