22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादलों ने रोकी सर्दी की कंपकपाहट, प्रदेश में फिर से मावठ होने के आसार

फतेहपुर में तीन दिन बाद बीती रात पारा जमाव बिंदू से आगे खिसक कर 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Dec 20, 2017

cold

जयपुर। प्रदेश में हाडक़ंपाने वाली सर्दी का दौर अगले कुछ दिनों में और तेज हो सकता है। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार से शुरू हुई बर्फबारी का असर उत्तरी राज्यों में दिखने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। ऐसे में अगले सप्ताह की शुरुआत से प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव होने व कुछ हिस्सों में मावठ होने के आसार मौसम वैज्ञानिकों ने दिए हैं। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रात के तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

सीकर के फतेहपुर में तीन दिन बाद बीती रात पारा जमाव बिंदू से आगे खिसक कर 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि आज सुबह कस्बे में छाए घने बादलों के कारण सर्दी का जोर बना रहा है।

जयपुर: दो डिग्री उछला पारा
राजधानी में आज भी छितराए बादल छाए रहे। वहीं सुबह हवा की रफ्तार थमे रहने पर भी शहवासियों को गलन और सर्दी महसूस हुई। शहर में बीती रात पारे ने रफ्तार पकड़ी और न्यूनतम तापमान दो डिग्री उछलकर 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में आज छितराए बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने पर दिन में सर्दी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।

कछुआ चाल से हो रहा है ट्रेनों का संचालन
वहीं उत्तर भारत में बिगड़े मौसम के मिजाज से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा हुआ है। रोजाना दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चल रही हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में आज छह ट्रेनें 15 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं। रेलवे कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार मंगलवार को बरेली से चलकर वाया जयपुर होकर भुज जाने वाली बरेली—भुज आला हजरत एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से चल रही है। वहीं आज भुज से चलकर वाया जयपुर होकर बरेली जाने वाली भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस भी 12 घंटे देरी से चल रही है। सियालदाह-अजमेर 07 घंटे 30 मिनट, जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट और हावड़ा— जोधपुर सुपरफास्ट 01 घंटे देरी से चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग