22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की आधा दर्जन टीम लगी सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी में, लेकिन आनंदपाल स्टाइल में भाग रहा डॉक्टर

अध्यक्ष अजय चौधरी के फोन से लेकर लोकेशन पुलिस की नजर में लेकिन फिर भी पकड़ से दूर डॉक्टर,आनंदपाल की तरह दे रहा चकमा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Dec 20, 2017

 President of Serving Doctors Association run from Police in Anandpal Style,  Police Trying hard to arrest him

जयपुर। प्रदेश में चल रही डॉक्टर्स की हड़ताल को खत्म करने के लिए सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौधरी की गिरफ्तारी भी सरकार के नाक का सवाल बन गई है। पुलिस की करीब आधा दर्जन टीमें डॉक्टर अजय चौधरी की गिरफ्तारी के लिए मशक्कत में लगी हुई है लेकिन डॉक्टर भी पुलिस को लगातार चकमा दे अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वह भी एेसे में जब सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष की फोन से लेकर लोकेशन तक पुलिस की नजर में है लेकिन पुलिस को लोकेशन मिलने के बाद भी पुलिस अध्यक्ष को नहीं पकड़ पा रही हैं। दो दिन पहले तक अध्यक्ष के फोन की लोकेशन जयपुर के मालवीय नगर, सी-स्कीम, गांधीनगर में आई। जिसके बाद पुलिस की टीम लगातार दौड़ लगाती रही लेकिन अध्यक्ष को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष इसलिए नहीं पकड़ में नहीं आ रहा क्योकि डॉक्टर अजय भी आनंदपाल स्टाइल में भाग रहा हैं। जिसके चलते डॉक्टर का फोन तो जयपुर में घूम रहा है लेकिन डॉक्टर खुद शहर के बाहर हैं। पुलिस को आनंदपाल भी इसी तरह से चकमा देता था जिस तरह से अध्यक्ष दे रहा है। जिसमें फोन की लोकेशन तो दूसरे शहर में होती थी और वह खुद किसी अन्य शहर में होता था। एेसे ही डॉक्टर अजय चौधरी भी कर रहे है जिसमें उनका फोन तो जयपुर में घूम रहा है लेकिन वह खुद दूसरे शहर में हैं। एेसे में पुलिस फोने की लोकेशन से बार बार चकमा खा रही हैं। जिससे सरकार की नाक का सवाल बने चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर चौधरी अभी तक भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

चक्कर लगाती रही पुलिस लेकिन डॉक्टर को नहीं पकड़ सकी -

जयपुर कमिश्नरेट के क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम सहित थानों की टीम ने दो दिन पहले अध्यक्ष की लोकेशन जयपुर में आने पर जमकर भगदौड़ की। लेकिन पुलिस को मिली फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने करीब दस अलग अलग इलाकों में दबिश दी लेकिन डॉक्टर उन्हें कही नजर नहीं आया। हालांकि थोड़ी थोड़ी देर में डॉक्टर की लोकेशन लगातार बदलती रही। उस दिन के अगले दिन से डॉक्टर का फोन बंद आ रहा हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग