बैंक सेवा से वरिष्ठ प्रबंधक सेवानिवृत्त श्रीरत्न मोहता ने अब तक 12 हजार से अधिक तिरंगे वितरित किए हैं। वे न केवल उदयपुर में, बल्कि देश और विदेश में भी तिरंगे का सम्मान बढ़ा रहे हैं। सिंगापुर, बैंकॉक, दिल्ली, जयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, भगवानपुरा, नाथद्वारा जैसे शहरों और गांवों में उन्होंने तिरंगा बांटा है। चाय वालों, जूते ठीक करने वालों, बकरी चराने वालों, मजदूरों से लेकर बैंक कर्मचारियों, प्रशासन, पुलिस और राजनेताओं तक, सभी को उन्होंने तिरंगा भेंट कर देशप्रेम का संदेश दिया।