Mahatma Gandhi School: जयपुर/उदयपुर . एक छोटी-सी बच्ची ने अपनी मासूमियत और ईमानदारी से न केवल एक बाली को उसके मालिक तक पहुंचाया, बल्कि पूरे समाज को सच्चाई का पाठ पढ़ाया। उदयपुर के गिर्वा ब्लॉक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सुरफलाया की कक्षा पांचवीं की छात्रा खुशी मीणा की कहानी हर दिल को छू रही है। खेल के मैदान में मिली 23,000 रुपए की सोने की बाली को उसने बिना लालच के अपनी शिक्षिका को लौटा दिया। खुशी की यह छोटी-सी हरकत बड़ों के लिए बड़ा सबक है, जो बताती है कि सच्चाई और नैतिकता की कोई उम्र नहीं होती।