पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर चौमूं से रींगस जाते हुए पुलिस ने लूटी हुई जीप के साथ गांव भारणी थाना रींगस जिला सीकर निवासी रामस्वरूप थोरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ रींगस थाने में हत्या का मामला दर्ज है। जिसमें करीब एक साल से आरोपित रामस्वरूप फरार चल रहा है। वहीं आरोपित सुरेन्द्र दादरवाल के खिलाफ शाहपुरा व चौमूं में दो, सामोद, अजीतगढ़, चितोडगढ़ में एक-एक और अमरसर में पांच सहित कुल 13 मामले दर्ज है।