31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्तेदार के यहां गया परिवार, पीछे से नौकर पिता-पुत्र की जोड़ी ने उड़ाए 40 लाख के जेवर और कीमती सामान, गिरफ्तार

Police Solved Theft Of 40 Lakhs: 12 दिसंबर 2024 को पंकज थापा नाम का नेपाली नौकर रखा था। 15 जनवरी को उनका परिवार शाम साढ़े 6 बजे विद्याधर नगर में रिश्तेदार के यहां चले गए। लौटे तो 40 लाख के जेवर, सवा लाख रुपए व कीमती सामान चोरी हो चुका था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 19 Jan 2025, 8:47 AM IST

Jaipur Crime News: जयपुर के आदर्श नगर थाना पुलिस ने चालीस लाख की चोरी करने वाले पिता-पुत्र सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चुराए गए जेवर बरामद कर लिए। पुलिस ने उन्हें दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से पकड़ा है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 16 जनवरी को जनता कॉलोनी निवासी कैलाश गोयल ने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसने अपने घर पर 12 दिसंबर 2024 को पंकज थापा नाम का नेपाली नौकर रखा था। 15 जनवरी को उनका परिवार शाम साढ़े 6 बजे विद्याधर नगर में रिश्तेदार के यहां चले गए। लौटे तो 40 लाख के जेवर, सवा लाख रुपए व कीमती सामान चोरी हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद नेपाल निवासी झपट बहादुर, बेटा राजेश बहादुर और कृष्ण बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को नेपाल बॉर्डर और उत्तराखंड की तरफ भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : सट्टा ऐप और कॉल सेंटर से ठगी, घर बैठे मोटी कमाई का लालच देती थी 10 लड़कियां, पुलिस ने लिया एक्शन

इस तरह करते थे वारदात

पुलिस ने बताया कि आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। परिचित के माध्यम से पॉश कॉलोनी में घरों पर काम करते थे। कुछ ही दिन में घर की जानकारी जुटाकर वारदात को अंजाम देते। चोरी करने के बाद माल सहित नेपाल भाग जाते थे।