ताई के पास रहता था अनुज, बात बात पर गुस्सा करती थी ताई
दरअसल यह पूरा घटनाक्रम ग्यारह दिसम्बर की शाम का है। मृतका सरोज शर्मा के दो बेटियां है और एक बेटा है। दोनो बेटियों की शादी हो चुकी और बेटा विदेश में रहता है। छोटी बेटी पूजा जिसने हत्या का केस दर्ज कराया उसने पुलिस को बताया कि उसके चाचा का बेटा अनुज ही मां सरोज की देखभाल करता था। अनुज और सरोज देवी विद्याधर नगर में एक फ्लैट में रहते थे। अनुज का खर्च सरोज देवी ही उठाती थीं। सरोज के पति की मौत करीब 27 साल पहले हो गई थी।