Rajasthan New District : सीएम गहलोत का ‘चुनावी मास्टर स्ट्रोक’, मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी नए ज़िले घोषित, ज़िलों की कुल संख्या हो जायेगी 53
Rajasthan New District : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से ऐन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज़बरदस्त चुनावी मास्टर स्ट्रोक खेल डाला है।
जयपुर। Rajasthan New District : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से ऐन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज़बरदस्त चुनावी मास्टर स्ट्रोक खेल डाला है। सीएम गहलोत ने आज जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान तीन नए ज़िले बनाने की घोषणा कर दी। साथ ही ट्वीट सन्देश जारी करके भी इस बारे में औपचारिक घोषणा कर डाली।
सीएम गहलोत ने कहा कि जनता की मांग और उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे। इनमें मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी को नए जिला बनाने की अनुशंसा राम लुभाया कमेटी को भेजी जायेगी।
सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार के इस फैसले से अब राजस्थान प्रदेश 53 जिलों का हो जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन जैसी परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।