वहीं प्रदेश कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को पार्टी के वाॅर रूम में दोपहर बाद 3 बजे बुलाई गई है। बैठक कोर कमेटी के समन्वयक सुखजिंदर सिंह रंधावा की अध्यक्षता में होगी। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भंवर जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी और कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष गोविंद राम मेघवाल शामिल हैं।