सरदारशहर में एक दावेदार को टिकट मिलने की संभावना के चलते दूसरे दावेदार से जुड़े कई समर्थक बुधवार आधी रात बाद कार्यालय में पहुंच गए। इन लोगों ने वर्षों से भाजपा के लिए काम कर रहे कार्यकर्ता के लिए टिकट की मांग की। ऐसा नहीं होने पर चुनाव में भाजपा को नुकसान होने की हिदायत भी दे दी।