8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्राद्ध पक्ष में ही आएगी राजस्थान भाजपा की पहली सूची ! सोशल मीडिया में प्रत्याशियों के नाम की सूची वायरल

Rajasthan Bjp Candidate List: चित्तौड़गढ़ में हुई सभा के बाद शाम को जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 3 Oct 2023, 7:40 AM IST

भाजपा के 5 घंटे की मैराथन बैठक में 40 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

भाजपा के 5 घंटे की मैराथन बैठक में 40 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

Rajasthan Bjp Candidate List: दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आमिति और पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के अगले दिन सोमवार को प्रत्याशियों के नाम की दो अलग-अलग सूची सोशल मीडिया पर वायरल होती रही।

पहली सूची सुबह वायरल हुई, जिसमें 59 सीट पर नाम थे। जबकि दूसरी सूची शाम को वायरल हुई। इसमें 39 विधानसभा सीट और प्रत्याशियों के नाम अंकित थे, हालांकि दोनों सूची विश्वसनीय नहीं है। इसके बावजूद भाजपा के मौजूदा विधायक, दावेदारी करने वाले नेता-कार्यकर्ता पार्टी के पदाधिकारी, बड़े नेताओं को फोन घुमाते रहे।

सभा के बाद जयपुर में मंथन

चित्तौड़गढ़ में हुई सभा के बाद शाम को जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जबकि, कई अन्य नेता वर्चुअल जुड़े।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा के 45 प्रत्याशी तय, वसुंधरा राजे सहित बैठक में मौजूद रहे ये नेता

विधानसभा सीटों और आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी श्राद्ध पक्ष में ही पहली सूची जारी करेगी। हालांकि, कुछ नेताओं ने नवरात्र में सूची के लिए कहा था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए श्राद्ध पक्ष के दौरान भी सूची जारी करने की जरूरत मानी।

यह भी पढ़ें : इस वजह से कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट आने में हो रही देरी, जानिए कब तक आएगी सूची