7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग ने दिए संकेत, अगले सप्ताह फिर होगा मौसम का पलटवार, होगी मावठ, बढ़ेगी ठंड

राजधानी में आज सुबह आसमान साफ होते ही गलन से ठिठुरे शहरवासी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 8 Dec 2017, 12:01 PM IST

rain

जयपुर। प्रदेश में बीते दिनों रही बादलों की आवाजाही थमते ही अब पारे में आई गिरावट से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि अभी भी हवा की रफ्तार थमी हुई है, लेकिन आसमान साफ होने से पारे में लगातार गिरावट हो रही है और रात में सर्दी के तेवर तीखे बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में रात में पारा दो से तीन डिग्री तक गिरने के संकेत दिए हैं। वहीं अगले सप्ताह प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने व बंगाल की खाड़ी में बन रहे चगिवाती तंत्र के कारण पूरे प्रदेश में मावठ होने व हाडक़ंपाने वाली सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना जताई है।

बीती रात तीन डिग्री गिरा पारा
राजधानी में आज सुबह आसमान साफ रहा। वहीं बीती रात आसमान साफ होते ही पारे में तीन डिग्री गिरावट ने रात व आज सुबह शहरवासियों को गलन का अहसास कराया। हालांकि आज सुबह हवा थमी रहने पर भी गलन के कारण लोग ठिठुरते रहे। शहर में आज न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुरुवार की तुलना में तीन डिग्री कम रहा है। वहीं आज सुबह नौ बजे दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज दिन में छितराए बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन खिली धूप से दिन में सर्दी के तेवर नर्म बने रहेंगे। हालांकि अगले 48 घंटे में शहर में रात के तापमान में पारा दो से तीन डिग्री तक लुढकऩे पर मौसम का मिजाज सर्द रहेगा।

आज भी ट्रेनें लेट, अधूरी जानकारी दे रहा रेलवे
देश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में छाए कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन रोजाना घंटों तक देरी से हो रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी से रेलयात्री परेशान हैं। वहीं रेलवे प्रशासन भी समय पर ट्रेनों का संचालन करने में खुद को असहाय महसूस कर रहा है। जयपुर स्थित रेलवे कंट्रोल रूम भी देरी से चल रही ट्रेनों की संख्या की आधी-अधूरी सूचना देकर पल्ला झाड़ रहा है। रेलवे कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आज सियालदाह— अजमेर एक्सप्रेस 08 घंटे 30 मिनट, भुज— बरेली आलाहजरत एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनट, जोधपुर— हावड़ा सुपरफास्ट 03 घंटे 20 मिनट, अहमदाबाद— दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस 02 घंटे 15 मिनट, वाराणसी— जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस 01 घंटे 15 मिनट और काठगोदाम— जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से चल रही है।