1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के 20 लाख घरों में अभी भी बिजली नहीं, क्या दिसंबर 2018 तक पूरा हाेगा सरकार का लक्ष्य?

देश भर में चार करोड़ से अधिक घरों में बिजली नहीं है। राजस्थान में ही 20 लाख से अधिक घर हैं जहां बिजली नहीं पहुंची है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 18 Nov 2017, 3:09 PM IST

 electricity bill

देश भर के सभी घरों में बिजली पहुंचाने के लिए सरकार ने दिसंबर 2018 का लक्ष्य रखा है। लेकिन अभी भी देश भर में चार करोड़ से अधिक घरों में बिजली नहीं है। राजस्थान में ही 20 लाख से अधिक घर हैं जहां बिजली नहीं पहुंची है। व़हीं आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी ऐसे राज्य हैं जहां हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य पूरा हो गया है।

4 करोड़ 4 लाख छह हजार घरों में अभी बिजली नहीं पहुंच सकी

ऊर्जा मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक 10 अक्टूबर 2017 तक देश भर के 4 करोड़ 4 लाख छह हजार घरों में अभी बिजली नहीं पहुंच सकी है। जिसमें राजस्थान के 20 लाख, 14 हजार घर शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश भर में सर्वाधिक घर उत्तर प्रदेश में हैं जहां 1 करोड़ 46 लाख 47 हजार घरों में बिजली नहीं पहुंची हैं। बिहार में 64 लाख 70 हजार, मध्य प्रदेश में 44 लाख 95 हजार, छत्तीसगढ़ में 6 लाख 42 हजार घरों में बिजली नहीं पहुंची है।

पांच राज्यों में लक्ष्य जल्द होगा पूरा
हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, सिक्कम में जल्द पूरा कर लिया जाएगा। ऊर्जा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इन राज्यों में घरों की संख्या केवल पांच हजार से लेकर 81 हजार तक है। ऐसे में इनमें बिजली पहुंचाना आसान है।

हर घर को बिजली पहुंचाना चुनौती
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के मुताबिक चार करोड़ घरों का बिजलीकरण एक बड़ी चुनौती है। फिर भी सरकार ने सभी राज्यों के सहयोग से दिसंबर 2018 तक यह लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लिया है। सिंह का कहना है कि इस योजना के पूरा हो जाने से भारतीय नागरियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

राजस्थान के 50 चिकित्सालयों में 36 नई जांचें होंगी निशुल्क, नहीं लगाने पड़ेंगे बड़े शहरों के चक्कर

चीनी सेना को धूल चटाने वाले जोधपुर के वीर मेजर शैतानसिंह की कुर्बानी यूं की याद