
जयपुर।
गोपालपुरा बायपास को नो-पार्किंग जोन बनाने की कवायद फिर शुरू हो गई है। टोंक रोड से गुर्जर की थड़ी के बीच करीब 3.5 किलोमीटर दूरी में वाहन व राहगीरों की सुगम राह के लिए यह किया जा रहा है। जेडीए ने यातायात पुलिस को फिर इसकी जरूरत जता दी है। तर्क दिया गया है कि इस रूट पर 12 लेन चौड़ी सड़क निर्माण में 38 करोड़ रुपए खर्च हुए लेकिन कोचिंग सेंटर की अवैध पार्किंग के कारण वाहन चालक व राहगीरों को अपेक्षित सहूलियत नहीं मिल पा रही है।
नो-पार्किग एरिया घोषित करने का प्रस्ताव...
सड़क हिस्से में ही अवैध पार्किंग होने से ज्यादातर समय जाम के हालात बने हुए हैं। नो-पार्किग एरिया घोषित करने का प्रस्ताव जिला कलक्टर के पास जाएगा। जेडीए पहले भी 2 बार पत्र यातायात पुलिस को भेज चुका है लेकिन नतीजा सिफर रहा। जेडीए यहां राह सुगम करने के लिए अतिक्रमण हटा चुका है।
राह भी डकार गए...
सड़क के दोनों तरफ बाउण्ड्रीवाल से तीन-तीन मीटर चौड़ा हिस्सा छोडऩे के बाद यूटिलिटी डक्ट बनाई गई है। इसके ऊपर सीमेंट-कंक्रीट की टाइलें लगाई गई हैं। डामर की सड़क पर इस 4 मीटर चौड़े हिस्से का लेवल एक-समान ही रखा गया है। यूटिलिटी डक्ट से सटा हुआ फुटपाथ है। सड़क तक का उपयोग वाहन पार्किंग के लिए हो रहा है।
शिल्पा चौधरी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने कहा...
अवैध तरीके से हो रही पार्किंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नो-पार्किंग के बोर्ड लगाने के लिए जेडीए को कहा है। बोर्ड लग जाएंगे तो ज्यादा सहुलियत होगी।
बृजेश अवस्थी, अधिशासी अभियंता, (जेडीए) ने कहा...
निर्धारित दूरी में नो-पार्किंग जोन के लिए यातायात पुलिस को दो पत्र भेज चुके हैं। उन्हीं के जरिए जिला कलक्टर को भेजा जाना है। फिर से कहा जा रहा है, जिससे कि 12 लेन की सड़क का प्रभावी उपयोग हो सके।
ये हैं हालात...
त्रिवेणी नगर पुलिया से लेकर गुर्जर की थड़ी के बीच हालात अभी भी ख़राब ही है। जेडीए ने अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटर व अन्य व्यावसायिक इमारतें चिह्नित तो कर लिया है, लेकिन दबाव में कार्रवाई नहीं हुई है। यहां लगातार उन्ही इमारतों में निर्माण हो रहा है। 3.5 किलोमीटर की दूरी में 12 लेन चौड़ी सड़क निर्माण में 38 करोड़ रुपए खर्च किए गए। लेकिन ज्यादातर हिस्सा वाहन पार्किंग के काम आ रहा है। सुबह से रात तक जाम के हालात बने हुए है। मुख्य सड़क के साथ अंदरुनी गलियों में भी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।
Published on:
11 Feb 2018 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
