
जयपुर . विधानसभा के सामने तिराहे पर सोमवार शाम लगे जाम में हजारों वाहन फंस गए। जाम लगने से जनपथ, विधानसभा से नगर निगम और ज्योति नगर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान वहां काई यातायातकर्मी नजर नहीं आया। करीब पौन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। प्रत्यक्षदॢशयों के मुताबिक सोमवार शाम करीब सवा छह बजे विधानसभा के सामने तिराहे पर वाहनों का दबाव बढऩे लगा। सड़क किनारे कई वाहन खड़ा होने से अ बेडकर सॢकल, नगर निगम और ज्योतिनगर मार्ग को मिलाने वाले तिराहे पर जाम लग गया। कुछ ही देर में तीनों मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आगे और पहले निकलने के प्रयास में कुछ लोगों ने अपने वाहनों को आड़ा-तिरछा फंसा दिया। जिससे स्थिति विकट हो गई। लोगों के वाहनों के हार्न बजाने से चिल्ला-पों की स्थिति बन गई। समाधान के चक्कर में खुद उलझेवाहन फंस गए तो कुछ चालकों ने वाहनों को आगे-पीछे कर रास्ता खुलवाने की कोशिश की। इस कोशिश में दूसरे वाहन चालक उनसे उलझ गए। जिससे वहां कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। महत्वपूर्ण इलाका होने के बावजूद वहां यातायातकर्मी नहीं था। जिससे जाम खुलने में समय लग गया।
सड़क किनारे खड़े रहते वाहन
विधानसभा के सामने बिजली निगम, हाउसिंग बोर्ड और एसएमएस स्टेडियम के सामने सड़क किनारे ही सैकड़ों वाहन खड़े रहते है। सुबह-शाम वाहनों का दबाव बढ़ता है तो वहां जाम के हालात बन जाते है। इसी रूट पर सबसे अधिक सरकारी कार्यालय है, ऐसे में शाम को घरों को लौटने वालों की तादाद भी ज्यादा होती है। इसलिए इस तिराहे पर अधिकतर जाम के हालात बने रहने लगे है।
विधानसभा के सामने तिराहे पर लगा जाम , विधानसभा के सामने तिराहे पर लगा जामफंसे हजारों वाहन, लगी लंबी कतार! जाम लगने से जनपथ, विधानसभा से नगर निगम और ज्योति नगर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान वहां काई यातायातकर्मी नजर नहीं आया। करीब पौन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
Published on:
09 Jan 2018 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
