
जयपुर। आपके घर बीसलपुर लाइन से पानी आता है तो कल का पानी भी स्टोर कर लें, नहीं तो किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी में शुक्रवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन के चलते शाम तक सप्लाई बाधित रहेगी।
एनकाउंटर के बाद अब सांवराद के हालातों को लेकर आनंदपाल की बेटी ने दिया ये बड़ा बयान
मरम्मत के चलते रहेगा शटडाउन
इसका कारण है कि पिछले दिनों बीसलपुर (इनटैक) पंप हाउस पर एचटी लाइन में फॉल्ट हुआ था, जिसकी मरम्मत के चलते शटडाउन किया जा रहा है। इससे शहर की कई कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी।
यहां रहेगी प्रभावित...
वीकेआई रोड नं. 9 से 14, जीवन द्वीप कॉलोनी, दाधीच नगर मुरलीपुरा, निवारू रोड झोटवाड़ा की आंशिक कॉलोनी, चौकड़ी घाटगेट, चौकड़ी विश्वेश्वर, चौकड़ी मोदीखाना, चौकड़ी सरहद, चौकड़ी रामचन्द्र, छोटा अखाड़ा व बड़ा अखाड़ा क्षेत्र, आमेर, खोर, ईदगाह, बासबदनपुरा, वन विहार, दिल्ली बायपास की कॉलोनियां।
जवाहर नगर सेक्टर 1, 4 एवं 5, आदर्श नगर सिन्धी कॉलोनी, गुरुनानक पुरा, राजापार्क, जनता कॉलोनी, सेठी कॉलोनी, महावीर मार्ग, लालकोठी, एवरेस्ट कॉलोनी, कालवाड़ स्कीम, फतेह सिंह मार्केट, गौतम नगर, बजाज नगर, लक्ष्मी मन्दिर के पास, गांधी नगर एच व जी-ब्लॉक, बापूनगर टोंक रोड, मंगल मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड, मालवीय नगर सेक्टर 1 से 8 तथा ब्लॉक-ए, बी व सी, देवनगर, वसुन्धरा कॉलोनी, पुराना जगतपुरा व आस-पास।
भट्टा बस्ती ब्लॉक सी व डी, शिवाजी नगर, व्यास कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, हसनपुरा-ए, शान्तिनगर, मजदूर नगर, आरएफसी कॉलोनी, राजेन्द्र नगर, 10बी स्कीम, केशव विहार, मंगल विहार, बालनगर, सांगानेर सिटी, रामपुरा रोड, पत्रकार कॉलोनी मानसरोवर, प्रतापनगर सेक्टर 7 व बुद्धसिंहपुरा।
Published on:
17 Aug 2017, 8:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.