5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी के बच्चे नहीं हुए तो मां ने किया डेढ़ वर्षीय मासूम का अपहरण, 10 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर रेलवे स्टेशन से डेढ़ वर्षीय बच्चे का अपहरण, 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, 200 पुलिसकर्मियों ने की तलाश, महिला को गिरफ्तार कर बच्चा करवाया मुक्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 30 Jul 2025, 6:44 PM IST

jaipur police

जयपुर। जयपुर रेलवे स्टेशन पर फुटपाथ पर रहने वाले डेढ़ वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात की सूचना मिलने के 10 घंटे बाद पकड़ी गई महिला से बच्चा सकुशल मुक्त करवाया। आरोपी महिला ने खुद की बेटी के बेटा नहीं होने पर वारदात को अंजाम दिया।

ऐसे हुई आरोपी की पहचान

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि मूलत: नीमकाथाना हाल कठपुतली कच्ची बस्ती निवासी रेखा देवी (46) को बच्चे के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बच्चे के अपहरण की सूचना पर 100 से अधिक जवानों को तलाश में लगाया गया। पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तब आरोपी महिला की पहचान हो सकी।

बच्चे के नजदीक सो गई थी आरोपी महिला

पुलिस ने बताया कि फुटपाथ पर रहने वाली पूजा उर्फ अमानत ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि वह फुटपाथ पर बेटे लकी के साथ सो रही थी। एक महिला भी वहीं लेटी थी। वह महिला रात को उसके बेटे का अपहरण कर ले गई। पुलिस जांच में पता चला कि महिला बच्चे को लेकर अजमेर जाने वाली ट्रेन में सवार हुई है। पुलिस टीम अजमेर व फुलेरा भेजी गई। अजमेर में टीम को पता चला कि महिला वहां ट्रेन से उतरी और उदयपुर से जयपुर आने वाली ट्रेन में बैठ गई।

फुलेरा स्टेशन पर उतरते नजर आई

पुलिस टीम ने जयपुर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो महिला नजर नहीं आई, लेकिन फुलेरा स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में महिला बच्चे संग नजर आई। पुलिस ने फुलेरा में महिला व बच्चे की तलाश की तो खानाबदोश परिवार के पास बच्चे संग महिला मिल गई।

पति से परेशान हो बेटे को लेकर जयपुर आई

पुलिस ने बताया कि पूजा मध्यप्रदेश के गुना की रहने वाली है। पति के परेशान करने पर वह चार दिन पहले ही बेटे को जयपुर लेकर आई थी। यहां फुटपाथ पर रहकर पॉलिथीन बिनने काम कर रही थी। आरोपी रेखा भी पॉलिथीन बिनने का काम करती थी। आरोपी रेखा ने बताया कि पूजा की परिस्थिति समझने के बाद और जयपुर में अकेले रहने पर उसने खुद की बेटी के लिए उसके बच्चे के अपहरण की साजिश रची।