भूमि से कब्जे हटाने के लिए जेडीए के जोन 8 में 24 दिसंबर, 2020 को प्रवर्तन शाखा को पत्र लिखा था। पत्र के साथ जोन कार्यालय ने अतिक्रमण प्रोफोर्मा रिपोर्ट भी भेजी थी। इस पत्र में जोन उपायुक्त ने बताया कि 50-60 अज्ञात परिवारों ने झुग्गी-झोपड़िया बनाकर अतिक्रमण कर लिया है
.और मौके पर मदरसा भी संचालित है। इसके बावजूद जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने भूमि से अवैध कब्जे नहीं हटाए। नतीजन जोन उपायुक्त ने 17 अक्टूबर 2023 को प्रवर्तन शाखा को फिर स्मरण पत्र भेजा। यह पत्र भेजकर फिर से भूमि से अवैध कब्जे हटाने की सिफारिश की, लेकिन अब तक अवैध कब्जे नहीं हटाए गए