फ्रांसीसी राष्ट्रपति मेक्रों जयपुर में शाही भोज, आमेर, हवा महल और जंतर मंतर आदि पर्यटन स्थलों का विजिट करेंगे। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो के इस दौरे को भव्य और यादगार बनाने के प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। एयरपोर्ट से लेकर सभी पर्यटन स्थलों पर स्वागत की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर पार्टी स्तर पर भी पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। मैक्रों और मोदी दोनों ही जयपुर एयरपोर्ट से खुले रथ में सवार होकर गुलाबी नगरी का भ्रमण करेंगे। इस दौरान करीब छह किलोमीटर रोड शो आयोजित किया जाएगा।
सिटी पैलेस में हो सकता है रात्रिभोज