जानिए क्या है वायरल हुए वीडियो में
विज्ञापन में अभिनंदन के जैसी मूंछ वाले एक शख्स को दिखाया गया है, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम के जैसी नीली जर्सी पहनी हुई है। विज्ञापन में इस शख्स के हाथ में चाय का कप है, जिस तरह विंग कमांडर अभिनंदन को चाय पिलाते हुए पाकिस्तान में पूछताछ की गई थी। उसी तरह इस विज्ञापन में अभिनंदन से हुई पूछताछ का नकल किया गया है। पाकिस्तानी चैनल के इस विज्ञापन में मूंछ वाले शख्स से सवाल पूछा जाता है कि भारत-पाक के बीच होने वाले मैच में इंडियन क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन क्या है? इसके बाद चाय के स्वाद के बारे में पूछा जाता है। आगे बैकग्राउंड की आवाज उस शख्स को वहां से जाने के लिए कहती है, लेकिन जब वो जाने लगता है तो फिर आवाज आती है- एक सेकेंड रुको, कप कहां लेकर जा रहे हो? यहां चाय के कप का मतलब वर्ल्ड कप ट्रॉफी से है। अब तक विश्व कप में वनडे में भारत-पाक का 6 बार और 20—20 में 5 बार सामना हुआ। इन सभी 11 मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को हराया। पाक को हमेशा इसका मलाल रहता है।