इससे पहले आठ अक्टूबर को शाम चार बजे दुर्गापुरा स्टेशन पर फेम टूर को सीएम अशोक गहलोत हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें नामचीन ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, इन्वेस्टर्स शामिल होंगे। जयपुर से सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बूंदी, अजमेर फेम टूर में शामिल किए गए हैं। पर्यटन निगम के एमडी वीपी सिंह, कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार योगी ने बताया कि 12 अक्टूबर को दिल्ली से पहला आधिकारिक टूर शुरू होगा। पहले टूर के लिए 40 केबिन की बुकिंग हुई है। 19 अक्टूबर के टूर के लिए 9 केबिन और 26 अक्टूबर के टूर के लिए 47 केबिन बुक हुए हैं।