13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फीस वृद्धि के मामले ने तूल पकड़ा, अभिभावकों का प्रदर्शन

सोफिया और विद्याश्रम स्कूल के बाहर प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
fee-hike

fee-hike

जयपुर।

फीस वृद्धि को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी और अड़ियल रवैये अभिभावकों की ओर से शुरू किया विरोध अब तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले दस दिनों से अभिभावक फीस वृद्धि वापस लेने की मांग कर हैं। वहीं आज भी सोफिया स्कूल और जेएलएन मार्ग स्थित विद्याश्रम स्कूल के बाहर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने हाथों में तख्तियां और बैनर भी ले रखे थे। बड़ी संख्या में अभिभावकों की ओर से प्रदर्शन करने की सूचना पर प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची और परिजनों से समझाइश की, लेकिन अभिभावक अपनी मांगों पर अड़े रहे।

अभिभावकों ने कहा कि स्कूल फीस के मामले में स्कूल प्रशासन बच्चों को परेशान कर रहा है। जिसके चलते कई दिनों से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। यही नहीं, स्कूल प्रशासन माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेशों की भी अवहेलना कर रहे हैं। विद्याश्रम स्कूल को चेतावनी वहीं दूसरी ओर फीस वृद्धि वापस नहीं लेने और आदेशों की अवहेलना करने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने विद्याश्रम स्कूल प्रशासन को आखिरी मौका देते हुए चेतावनी जारी की है।

आदेशों में कहा कि गया स्कूल प्रबंधन ने अपना रवैया नहीं बदला तो स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। गौरतलब है कि निजी स्कूलों की ओर से हर साल की जा रही फीस वृद्धि से अभिभावक बेहद परेशान हैं। अभिभावकों का कहना है दिनो-दिन बढ़ रही फीस के चलते बच्चों को पढ़ाना भी मुश्किल हो रहा है। निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए फीस कमेटी बनाने की बात पर भी जोर दिया जा रहा था , लेकिन सात दिन गुजर जाने के बाद भी फीस कमेटी नहीं बन पाई।


राजनीतिक रंग भी ले चुका है मामला
वहीं फीस वृद्धि का मामला राजनीतिक रंग भी ले चुका है। कांग्रेस भी फीस वृदधि वापस लेने की मांग को लेकर शिक्षा संकुल का घेराव कर चुकी है।