जानकारी के अनुसार बस्सी ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद में भी कई बार मुद्दा उठाया गया है। जिला परिषद की बैठक में एडिशनल कमिश्नर जेडीए ने इस मुद्दे पर शीघ्र समाधान करने की बात भी कही थी लेकिन इसे भी कई माह गुजर गए। लेकिन मुद्दा केवल कागजों में ही सिमट कर रह गया। इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।