6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi Celebration: पत्रिका गुलाल आतिशबाजी के आज से 14 केंद्रों पर मिलेंगे पास, दूसरे शहरों से भी आएंगे लोग

Patrika Holi Celebration: जगतपुरा रोड की तरफ जाने वाले मार्ग के नजदीक जवाहर सर्कल सर्विस रोड कट से प्रवेश कर पत्रिका गेट के पास पार्किंग में वाहन पार्क हो सकेंगे जवाहर सर्कल में पीछे की तरफ गेट नंबर दो स्थित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 11 Mar 2025, 10:51 AM IST

patrika_gate_holi_celebration.jpg

70th Foundation Day Of Rajasthan Patrika: राजस्थान पत्रिका के 70वें स्थापना दिवस पर पत्रिका गेट एक बार फिर अनूठे आयोजन का गवाह बनेगा। बुधवार को होने जा रही गुलाल आतिशबाजी के लिए मंगलवार से राजस्थान पत्रिका के वितरण केंद्रों पर नि:शुल्क एंट्री पास मिलना शुरू हो जाएंगे। इस आयोजन का शहरवासी इंतजार कर रहे हैं। होली की पूर्व संध्या पर हो रहे इस कार्यक्रम में जयपुर के अलावा अन्य शहरों से भी लोग आएंगे।

दो पारियों में मिलेंगे पास

प्रात: 8 से 10:30 बजे तक

शाम : 4 से 6 बजे तक

यह भी पढ़ें : PHOTOS: साफा प्रतियोगिता में बच्चों और महिलाओं ने मिलकर बांधे साफे, देखें “मैं कोटा हूं” पत्रिका महोत्सव की तस्वीरें

यहां खड़े कर सकेंगे वाहन

जगतपुरा रोड की तरफ जाने वाले मार्ग के नजदीक जवाहर सर्कल सर्विस रोड कट से प्रवेश कर पत्रिका गेट के पास पार्किंग में वाहन पार्क हो सकेंगे जवाहर सर्कल में पीछे की तरफ गेट नंबर दो स्थित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर सकेंगे। पार्किंग स्थल भरने पर वाहन जवाहर सर्कल पार्क के बाहर सर्विस रोड पर एक तरफ पार्क होंगे। बी टू बाइपास से आने वाले वाहन पत्रिका गेट के पास वाली पार्किंग में खड़े हो सकेंगे। साथ ही जेएलएन मार्ग से आने वाले वाहन सर्विस रोड पर पार्क हो सकेंगे।

अपनी सहूलियत के हिसाब से यहां जाएं

  1. 1. केसरगढ़: जेकेलोन अस्पताल के सामने, जेएलएन मार्ग
  2. 2. चौड़ा रास्ता: दुकान नंबर 1617, फिल्म कॉलोनी, गोलेछा सिनेमा के सामने
  3. 3. सोडाला: अशोकपुरा, गली नंबर 1, न्यू सांगानेर रोड
  4. 4. झोटवाड़ा: प्लॉट नंबर 3, न्यू कॉलोनी, पंचायत समिति के सामने वाली गली, पंखा
  5. 5. गोपालपुरा: प्लॉट नंबर 10, मानव आश्रम कॉलोनी, गोपालपुरा बाइपास, टोंक रोड
  6. 6. विद्याधर नगर: खंडेलवाल टावर के पास, ढेहर के बालाजी
  1. 7. मानसरोवर: बाढ़ देवरी गांव, शिप्रा पथ थाने के पीछे, टैगोर लेन
  2. 8. सांगानेर: गौगियां पेट्रोल पंप के पीछे, शिव मंदिर के पास, शिव मंदिर
  3. 9. मालवीय नगर: यू.यू.67, कैलगिरी रोड, कैलगिरी हॉस्पिटल रोड
  4. 10. झालाना: पत्रिकायन, 5 ई, झालाना संस्थानिक क्षेत्र
  5. 11. शास्त्री नगर: प्लॉट नंबर 08, पीएनबी वाली पहली गली, पीतल फैक्ट्री के पास, शॉपिंग सेंटर के पास
  6. 12. टैगोर नगर: 25, भूरा पटेल नगर ए, शालीमार बाग के पास, चित्रकूट
  7. 13. जगतपुरा: राधा गोविंद नगर के सामने, घुणावतों की ढाणी, एसबीआइ एटीएम के पास
  8. 14. पांच्यावाला: प्लॉट नंबर 92, श्याम एनक्लेव, पूनम मार्केट के पीछे, सिरसी रोड

इन बैंड्स की होंगी प्रस्तुतियां

जसराज बैंड: लीड सिंगर जसमीत सिंह और आयुष ब्रह्मभट्ट हैं।

सिंगर सुमित राणा, तुषार सिंह, लवली सिंह, दीपक, गणपत रावल, नितिन राणा और जयसिंह चौहान भी प्रस्तुति में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : Holi 2025: इस गांव में मनाते हैं अनोखी होली, पुरुषों का रहता है प्रवेश वर्जित, चलता है केवल महिलाओं का राज

जिम्मीज बैंड: जिम्मी थॉमस, उदभव लवानिया, भवानी जावड़ा और जेरोम थॉमस मंच पर प्रस्तुति देंगे।

ऊर्जा द बैंड: बैंड से जुड़े लोग बॉलीवुड, सूफी और इंडी पॉप शैली में प्रस्तुति देकर शहरवासियों को होली के रंग में रंगेंगे।