पॉलीथीन व प्लास्टिक से मिलेगी निजात
महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन पर प्रभावी रोक के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अब सब्जी मंडियों पर फोकस है, जहां पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए ऑटोमेटिक क्लॉथ कैरी बेग वैडिंग मशीनें चगाई जा रही है। वहीं मंडियों में गार्ड भी नियुक्त किए जाएंगे, जो पॉलीथिन पर मॉनिटरिंग करेंगे। इससे पॉलीथीन व प्लास्टिक से निजात मिलेगी। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए काफी मददगार साबित होगी।