30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आए दिन बिजली केबल कटने से लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना

60 दिन में 55 बार कटी केबल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Priyanka Yadav

•

Updated: 11 Jun 2018, 12:14 PM IST

power supply

आए दिन बिजली केबल कटने से लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना

जयपुर. राजधानी में जगह-जगह हो रही खुदाई से लाखों उपभोक्ता आए दिन भीषण गर्मी में बिजली गुल होने की समस्या से परेशान हैं। जयपुर विद्युत वितरण निगम की अंडरग्राउण्ड आपूर्ति केबल कटने से इसे ढूंढने में भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विद्युत निगम के दावे को सच माने तो 1 अप्रेल से 30 मई तक यानी 60 दिन में शहर में 55 जगह बिजली आपूर्ति केबल कटी। जिससे शहर में कई जगह आपूर्ति बाधित रही। अधिकतर एजेंसियां द्वारा केबल कटने की जानकारी नहीं देने से समस्या और बढ़ जाती है। द्रव्यवती नदी में निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में आए दिन बिजली आपूति केबल कट रही है। इसके अलावा विभिन्न एजेंसियों द्वारा शहर में की जा रही खुदाई में केबल कट जाती है। हवा सडक़, पावर हाउस के पास और पुरानी बस्ती में नगर निगम की खुदाई का काम के दौरान केबल कटने के बाद बिजली निगम ने इनको नुकसान की भरपाई के लिए भारी-भरकम बिल भी पकड़ाया। कुछ मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराइ गई है।

बिछा है केबल का अंडरग्राउंड जाल

शहर में बिजली आपूर्ति के लिए अधिकतर जगह केवल अंडरग्राउण्ड है। 11 हजार वॉट की आपूर्ति लाइन ही शहर व आसपास के क्षेत्रों में करीब 2400 किमी लम्बाई में बिछी है। इसी तरह करीब 850 किमी 33 हजार वॉट की आपूॢत लाइन बिछी हुई है। इनके अलावा 440 वॉट, 132 केवी, 220 केवी की लाइन अलग है।

नहीं देते जानकारी

बिजली अधिकारियों के मुताबिक 11 /33 हजार वॉट की केबल कटने से फीडर/33 केवी सब स्टेशन का बंद हो जाता है, जिससे एक बड़े क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता बिजली आपूर्ति से वंचित हो जाते है। अधिकतर एजेंसियां केबल कटने की जानकारी नहीं देती है।निर्माण नगर क्षेत्र के कमल विहार में शनिवार सुबह बिजली गुल हुई जो देर रात ढाई बजे बहाल हुई। निवासी हेमंत भंडारी ने बताया कि पास ही चल रहे द्रव्यवती नदी में खुदाई कार्य से बिजली की आपूर्ति केबल कट गई।

जयपुर शहर अधीक्षण अभियंता अजीत सक्सेना ने कहा की केबल कटने की समस्या बड़े रूप में सामने आ रही है। द्रव्यवती नदी के काम में सबसे अधिक बार केबल कटी है। शहर में विभिन्न कामों के दौरान भी यह समस्या बनी हुई है। हालांकि कट ठीक कर जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।