भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बड़ी मुश्किल से पायलट और गहलोत की सियासी गर्माहट को कम किया था लेकिन इस ट्वीट ने एक बार फिर इस विवाद को हवा दे दी है। साल 2022 में पायलट और गहलोत के बीच की लड़ाई ने समुची राजस्थान कांग्रेस में बवाल पैदा कर दिया था यहां तक की 92 विधायको ने स्पीकर जोशी अपना इस्तीफा भी सौंप दिया था, गहलोत सरकार मुश्किल में आ गई थी, मामला दिल्ली दरबार पहुंचा और तत्कालीन कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत से मुलाकात की लेकिन बात फिर भी नही बनी और गहलोत की तीखी बयानबाजी जारी रही, लेकिन राहुल की कोशिशों से ये विवाद थम गया था, लेकिन अब आचार्य के ट्वीट से राजनीतिक हबस एक बार फिर शुरु हो गई है।