10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुलाबी नगरी को पसंद आ रहा सउदी अरब, दुबई और ईरान का खजूर

बाजार में दिखने लगी रमजान की रौनक, आस—पास के इलाकों से लोग पहुंच रहे खरीदारी करने  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ashwani Kumar

•

Updated: 11 May 2018, 11:49 AM IST

Market

मोहम्मद तसलीम उसमानी.जयपुर।

रमजान का पाक महीना शुरू होने में अब सप्ताह भर का भी समय भी नहीं बचा है। ऐसे में बाजार में रौनक देखने को मिलने लगी है। रामगंज और आस-पास के इलाकों में खरीदारी का दौर भी शुरू हो गया है। १६ मई को हिलाल कमेटी पाक और मुकद्दस महीने का चांद देखेगी। चांद दिखने पर रमजान की शुरुआत १७ मई से हो जाएगी।
परकोटा में घरों से लेकर बाजारों तक रौनक दिखने लगी है। बाजारों में मठरी, सेंवई, फेन, केक रस, खजूर की दुकानें सजने लगी हैं। सेंवई विक्रेताओं का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में सेंवई-फैनी आदि के दामों में बढ़ोतरी रहेगी। हालांकि इससे बिक्री पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

खजूर की हो रही खरीदारी
बाजारों में सेहरी और इफ्तार की सामग्री दिखाई देने लगी है। खजूर से रोजदार अपना रोजा खोलते हैं। इस बार बाजारों में खास तौर पर सऊदी अरब, ईरान और दुबई से आयातित कई किस्मों के खजूरों की मांग बनी हुई है। लोग कीमिया, सफावी कलमी, सेजई, सुफरी, अजवा, फर्द और गुच्छी खजूर को खरीद कर ले जा रहे हैं। इसके साथ ही देसी खजूर भी बाजार में खूब बिक रहा है।

किसकी क्या कीमत....
विदेशी खजूर
कीमिया 300
फर्द 320
गुच्छी 400
सुफरी 600
सफवी 800
कलमी 800
सेजई 800
अजवा 2400
(कीमत रुपए प्रतिकिलो की है।)
-देसी खजूर 80 रुपए से 120 रुपए किलो मिल रहा है।

इत्र और सुरमे की दुकानें रहेंगी गुलजार
रोजेदार रमजान में सुरमा और इत्र लगाना पसंद करते हैं। माह-ए-मुकद्दस रमजान में इत्र लगाना, सुरमा लगाना, नए कपड़े पहनना सुन्नत है। ऐसे में सुरमा और इत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुरमा खरीदने का एक खास वर्ग होता है। युवा सुरमा लगाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते हैं। 20 से 50 रुपए में तीन से पांच ग्राम सुरमा बिक रहा है। बाजार में ममीरा खास, खोजाती, सदफ, गुलाब, रैदी आदि सुरमा रोजेदार सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं इत्र में जन्नतुल फिरदौस और मजमुआ की अधिक मांग रहती है।