23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
VIDEO: PM मोदी की पत्नी जशोदा बेन की कार की ट्रॉले से ज़बरदस्त भिड़ंत, एक की मौत
Play video

VIDEO: PM मोदी की पत्नी जशोदा बेन की कार की ट्रॉले से ज़बरदस्त भिड़ंत, एक की मौत

पीएम मोदी की पत्नी एक सड़क हादसे में घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
Google source verification

जयपुर/बेगूं।

राजस्थान के चित्तोड़गढ़ से बड़ी खबर आई है। यहां पीएम मोदी की पत्नी जशोदा बेन एक सड़क हादसे में घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार गार्ड की मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन समेत दो महिलाएं घायल हुईं हैं।

 

जानकारी के मुताबिक़ पीएम मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन बारां के अटरू में एक विवाह समारोह में शामिल होने गईं हुईं थी। समारोह में शिरकत करने के बाद वे अहमदाबाद की ओर लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

 

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बेंगू के पास कटुन्दा मोड़ पर आगे चल रहे एक ट्रोले ने अचानक से ब्रेक लगया, जिससे पीछे चल रही इनोवा उसमें घुस गई। इस इनोवा कार में जशोदा बेन सहित कुछ अन्य लोग भी थे जो घायल हुए हैं।