अधिकारियों को निर्देश जारी
जेडीए में एक दिन पहले इसे लेकर बैठक हुई, जिसमें जेडीसी जोगाराम, हैरिटेज नगर निगम आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत, जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त बाबूलाल गोयल सहित कई आला अफसर मौजूद रहे। जेडीसी जोगाराम ने बताया कि जेडीए और नगर निगम ग्रेटर व हैरिटेज की ओर से संयुक्त रूप से अवैध निर्माणों व अतिक्रमणों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है।