वहीं दूसरी ओर... इन गोलियों सहित एक धरा
हनुमानगढ़। संगरिया पुलिस ने नशे के रुप में काम आने वाली अल्प्राजॉलम व ट्रामाडोल गोलियों समेत एक जने को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक रायसिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उनके नेतृत्व में गठित टीम में शामिल हवलदार किशोरसिंह, कांस्टेबल रामधन, ओमप्रकाश व सुखचरणसिंह गश्त पर थे। उन्हें करणी ब्रांच नहर पुलिया रोही हरिपुरा गांव पर सडक़ के किनारे एक जना सफेद पॉलीथीन थैली हाथ में लिए खड़ा दिखा। जो पुलिस जीप देखकर भागने लगा तो उसे घेरा देकर पकड़ा। जांच करने पर आरोपित वार्ड 7 हरिपुरा निवासी महावीरसिंह जाखड़ (48) पुत्र मदनलाल जाट के कब्जे से 15 पत्ते एलप्राजॉलम (150 गोलियां) 29.78 ग्राम तथा 14 पत्ते ट्रामाडोल (140 गोलियां) 89 ग्राम बरामद हुई। ये दवाएं मादक पदार्थ की श्रेणी में आने पर महावीरसिंह को जुर्म धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, 18(सी)/27(बी)(पप) ड्रग्स एण्ड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ अंतर्गत धारा 67 एनडीपीएस एक्ट करने पर उसने नशीली दवाईयां गांव के ही एक जने से खरीदना बताया। शनिवार सुबह न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। इस अवधि में सप्लायर की धरपकड़ की जाएगी। अनुसंधान उपनिरीक्षक मांगूराम कर रहे हैं।