पुलिस ने बताया कि सिपाही गोपाल चौधरी (45) मूलत: फुलेरा का रहने वाला था और सदर थाने में तैनात था। वह थाना परिसर में ही बने कमरे में रहता था। बुधवार सुबह ड्यूटी के लिए उसे फोन किया तो जवाब नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो प्रतिक्रिया नहीं हुई। अनहोनी की आशंका के चलते कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उसे फंदे पर लटका देख थाने में अफरा-तफरी मच गई।