बांसवाड़ा.
घायल युवक से मिलने महात्मा गांधी अस्पताल जा रहे ग्रामीणों से भरी जीप मंगलवार रात मोटागांव थाना इलाके के उदयपुर रोड स्थित मूंगाणा और चांदाखेड़ी गांव के मध्य जेसीबी की चपेट में ( jeep accident in banswara ) आ गई। हादसे में पांच जने गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।