26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा रोड़ पर पुलिस का ये नजारा देख लोग घरों से बाहर निकले, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

anandi lal

•

Updated: 1 Nov 2018, 6:50 PM IST

Jaipur

Jaipur

जयपुर। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी अब चौंकन्ना दिखाई दे रहा है। इसके चलते गुरुवार को शहर के खो नागोरियान थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को अपनी ताकत का अहसास कराया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को देखकर लोगों के सामने सिर्फ एक ही सवाल खड़ा हो रहा था कि आखिर इतनी पुलिस यहां क्यों लगी है।

यहां से गुजरा पुलिस का फ्लैग मार्च

एसीपी मालवीय नगर कावेंद्र सिंह व खो नागोरियान थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी चौकी इंचार्ज व भारी पुलिस बल के साथ फ्लैघ मार्च निकाला गया। आगरा रोड़ सहित खोनागोरियान, इंदिरा गांधी नगर, पालड़ी मीणा, प्रेम नगर, बावड़ी स्टैण्ड सहित कई संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस प्रशासन का भारी जाप्ता पहुंचा, जहां अधिकारियों ने लोगों से चुनावी माहौल की जानकारी हासिल की।


पुलिस को देख घरों से बाहर निकले लोग

इससे पहले भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को देखते हुए खास सतर्कता बरती जा रही है। इसके चलते ही आज यह मार्च निकाला गया है और उन लोगों के लिए भी कड़ी चेतावनी है, जो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में लगे रहते हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी कीमत पर नई परम्परा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी और जो भी शांतिभंग अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मालवीय नगर एसीपी कावेंद्र सिंह सागर, खोनागोरियान थानाधिकारी विरेंद्र सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

विधानसभा चुनाओं के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में किसी भी तरह की नई परम्परा की शुरूआत नहीं करने दी जाएगी।... कावेंद्र सिंह सागर, मालवीय नगर, जयपुर