सचिवालय में मची खलबली
जानकारों के अनुसार, बुधवार को इस मामले में कुछ खुलासा हो सकता है कि गलती किस स्तर पर हुई। सचिवालय में सोमवार को खाद्य विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अचानक 15 सेंकेंड के लिए पॉर्न मूवी चलने लगी। एेसे में प्रदेश की नौकरशाही और सचिवालय में खलबली मच गई। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के लिए एनआईसी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ स्तर पर भी इस मामले की जांच कराई जा रही है।