
जयपुर। परिवहन मंत्री ( Transport Minister ) प्रतापसिंह खाचरियावास ( Pratap Singh Khachariyawas ) ने केन्द्र सरकार ( Central Government ) धारा 370 ( Article 370 ) की आड़ में देश की जनता का भुखमरी, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी से ध्यान हटाना चाहती है। केन्द्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उन्होंने कहा कि इन दिनों में कोई काम नहीं होने से देश की जनता निराश और परेशान है।
खाचरियावास ने कहा कि केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम ( New Motor Vehicle Act 2019 ) के तहत गरीब जनता पर चालान के जरिए खजाना भरने की कोशिश की जा रही है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और जनता के भूखों मरने की नौबत आएगी। क्योंकि जिस व्यक्ति की मासिक कमाई ही 5 से 10 हजार है,वह 5 हजार का चालान कैसे भरेगा।
उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े मुद्दों और वादों के साथ चुनाव जीतने वाली केन्द्र की मोदी सरकार ने इन 100 दिनों में कोई भी उपलब्धि हांसिल नहीं की। केन्द्र की नीतियों का अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। महंगाई नियंत्रण से बाहर है और देश की जीडीपी सबसे न्यूनतम स्तर पर है। नए उद्योग-धंधे लग नहीं रहे हैं। आम आदमी बेरोजगारी से परेषान है। ऐसे में केन्द्र के नेता झूठी बयानबाजी कर अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने प्रयास कर देश की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं।
खाचरियावास ने कहा कि पेट्रोल-डीजल अपने महंगाई के चरम स्तर पर है, अन्तर्राष्ट्रीय बाजार ( International Market ) में क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम ( Petrol-Diesel Prices ) नहीं घटा रही है- व्यापार जगत में दहशत है। सरकार देश की आर्थिक मंदी को दूर करने के लिये कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठा पा रही है। इसके बावजूद केन्द्र सरकार नए नए नियम जनता पर थोप रही है।
Published on:
9 Sep 2019, 9:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.