जयपुर। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून में जहां झमाझम बारिश हो रही है, वहीं ज्यादातर हिस्सों में अब भी उमसभरी गर्मी का जोर बना हुआ है। भीलवाड़ा में कई जगहों पर प्री मानसून की बारिश ने राहत दी है। सरेरी में दो इंच पानी बरसा। वहीं श्रीगंगानगर, पाली, जोधपुर और उदयपुर सहित आसपास के इलाकों में रविवार को राहत बरसी। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटे में जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।