16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां अंधड़ ने मचाया कहर, गर्भवती महिला को लिया चपेट में… साथ ही दो घायल

राजस्थान में यहां अंधड़ ने मचाया कहर, गर्भवती महिला को लिया चपेट में... साथ ही दो घायल

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jun 12, 2018

thunderstorm

प्रतापगढ़
राजस्थान के प्रतापगढ़ में क्षेत्र में देर रात आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। जिले में कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से सोमवार शाम को राहत मिली। लेकिन कई स्थानों पर अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है। कई घरों के चद्दर उड़ गए। पेड़ों की टहनियां टूट गई। रठांजना थाना क्षेत्र के थड़ा गांव में शाम को चले अंधड़ से कई घरों से चद्दर उड़ गए है।
तो वहीं गर्भवती महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है।

READ: शर्मनाक! कमरे में सो रही थी बहू, सत्तर वर्षीय ससुर ने मौका पाकर कर डाला गंदा काम
देर रात आए अंधड से ढहे मकान
गौरतलब है कि कांठल में गत दिनों से झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो गया था। जिले में सोवमार सुबह से बादल छाने के साथ तपन भी अधिक थी। दिनभर तपन के बाद शाम को मौसम पलट गया। इसके साथ ही रठांजना थाना क्षेत्र के कई गांवों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। थड़ा गांव में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। शहर में भी शाम को धूलभरी हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इतना ही नहीं अंधड से बिजली के खंबे पेड़ भी गिर गए और कई लोगों के मकान गिर गए।

READ: राजस्थान का 'रोज़गार बुलेटिन', एक खबर में जानिए भर्तियों से जुडी तमाम ताज़ा अपडेट्स

प्रतापगढ़ क्षेत्र में सोमवार को दिनभर की उमस व गर्मी के बाद शाम 5 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गईं। वहीं तेज बारिश रुक-रुक कर आती रही। इससे पहले धूल भरी आंधी चली। इसके बाद बारिश होने लगी। क्षेत्र में शाम को तेज अंधड़ के कारण काफी नुकसान हो गया। चीकट में कई मकानों की छतों से केलू, चद्दर उड़ गए। शाम को मेघगर्जना के साथ तेज बारिश हुई हो गए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग