25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / पंजाब का युवक- दिल्ली की युवती- जयपुर में रेप, FB से शुरू हुए सिलसिले की ऐसे हुई Ending

पंजाब का युवक- दिल्ली की युवती- जयपुर में रेप, FB से शुरू हुए सिलसिले की ऐसे हुई Ending

पीड़िता ने बताया कि फेसबुक में दोस्ती होने के बाद दोनों मिलने के लिए जयुपर के एक होटल में अपने-अपने राज्यों से पहुंचे। साथ डिनर किया और उसके बाद सचिन ने युवती के साथ रेप कर डाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 18 Apr 2017, 7:15 PM IST

 facebook love rape

facebook love rape

फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। इस ताज़ा मामले में आरोपी युवक ने पहले युवती को नशीला पदार्थ पिलाया जिससे वो अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी शख्स ने युवती से रेप किया और फिर वहां से भाग छूटा।

होटल से भागने के दौरान ही युवती को होश आया तब जाकर उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को रेलवे स्टेशन से दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक़ आरोपी सचिन खत्री लुधियाना, पंजाब का रहने वाला है और पीडि़त युवती दिल्ली की रहने वाली है।

मामले की जांच कर रही जालूपुरा पुलिस ने बताया कि सचिन के बारे में देर रात करीब तीन बजे जानकारी मिली थी। पीडि़ता और सचिन ने फेसबुक पर दोस्ती कर जान पहचान बनाई। दोनों ने एक दूसरे से मिलने के लिए जयपुर को चुना।

पुलिस में दर्ज़ रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि फेसबुक में दोस्ती होने के बाद दोनों मिलने के लिए जयुपर के एक होटल में अपने-अपने राज्यों से पहुंचे। साथ डिनर किया और उसके बाद सचिन ने युवती के साथ रेप कर डाला।