तैयारियों में जुटे इन नेताओं ने स्पष्ट जिम्मेदारी मिलते ही भाजपा को टक्कर देने के लिए कसरत तेज कर दी है। यह टीम चुनाव प्रबंधन तो करेगी ही, चुनाव संपन्न होने तक मोर्चा संभालेगी। चुनाव समितियों में सभी बड़े नेताओं, प्रदेश कार्यालय में सक्रिय युवाओं-बुजुर्गों को जगह मिली है।