30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के 82 रेलवे स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास, मोदी-गहलोत के सामने रेल मंत्री ने बताया ये ‘स्पेशल प्लान’

Railway Minister Ashwini Vaishnaw speech : केंद्र 50 वर्षों को ध्यान में रहते हुए रेलवे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। साथ ही राजस्थान के कुल 82 रेलवे स्टेशन को री-डिवेलप करके उन्हें वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 12 Apr 2023, 2:04 PM IST

Railway Minister Ashwini Vaishnaw Vande Bharat train Rajasthan speech

जयपुर।

राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। रेल मंत्री वैष्णव बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के वर्चुअल समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र 50 वर्षों को ध्यान में रहते हुए रेलवे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। साथ ही राजस्थान के कुल 82 रेलवे स्टेशन को री-डिवेलप करके उन्हें वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है।

'सेकंड जनरेशन उन्नत ट्रेन है वंदे भारत'
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर देशवासियों में गजब का उत्साह है। इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री ने राजस्थान की जनता को भी सेकंड जनरेशन की उन्नत वंदे भारत ट्रेन दी है। अजमेर से दिल्ली को जोड़ने वाली ये वंदे भारत ट्रेन, राजस्थान की पहली और देश की 15 वीं वंदे भारत ट्रेन है।

'राजस्थान के लिए केंद्र ने बढ़ाया बजट'
मंत्री वैष्णव ने कहा कि राजस्थान में रेल कार्यों को गति देने के लिए मौजूदा केंद्र सरकार ने अधिक बजट का भी आवंटन किया है। जहां वर्ष 2014 से पहले रेलवे को एक वर्ष में साढ़े 6 सौ करोड़ के आसपास का बजट मिलता था, वहीं वर्ष 2022-23 में इसे बढ़ाकर साढ़े 9 हजार करोड़ राजस्थान को दिए हैं। यही नहीं प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान में करीब 57 हज़ार करोड रुपए के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है।

'आगामी 50 वर्षों का ध्यान, री-डेवलप हो रहे स्टेशन'
रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों को री-डवलप किया जा रहा है, जिसमें जयपुर स्टेशन भी शामिल है। राजस्थान के कुल 82 स्टेशन री-डिवेलप होकर वर्ल्ड क्लास बनाये जा रहे हैं। आगामी समय में इन स्टेशनों को भी देखने लोग आएंगे।

'विकास यात्रा में राजस्थान का चहुमुखी विकास'
मंत्री वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय रेलवे के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस विकास यात्रा में राजस्थान का चहुमुखी विकास भी शामिल है। चाहे ट्रेक हों, गेज कन्वर्जन हों, इलेक्ट्रिफिकेशन हो, स्टेशन डेवलपमेंट हो या फिर वंदे भारत ट्रेन, सभी दिशाओं में तेजी से काम चल रहा है।